Science GK Questions in Hindi (PART 1) 2025-2026

Howdy Guys, इस पोस्ट में Science GK से जुड़ी लगभग सभी जानकारी जो सभी तरह के कम्पेटिटिव एग्जाम यानी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Railway, Bank, CDS, NDA, TET, UPSC, राज्य लोक सेवा आयोग, RBI, IBPS Clerk इत्यादि के लिए बहुत उपयोगी है उसका एक बहुत बड़ा संग्रह प्रस्तुत किया गया है, जहां पर आपकी Science (Physics, Chemistry, Biology) GK को बढ़ाने की प्रयास किया गया है। अगर आप किसी भी सरकारी नौकरी या Competitive Exams की तैयारी कर रहें हैं तो इस वेबसाइट पर आप अपनी कम्पेटिटिव एग्जाम के लिए जो ज़रूरी जानकारी है वो सब प्राप्त कर सकते हैं और किसी सवाल पर कोई भी डाउट(Doubt) होने पर आप हमें कमेंट में पूछ भी सकते हैं, हम जल्द से जल्द आपके सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे।

सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तर संग्रह – Science GK in Hindi

भौतिक विज्ञान (Physics) GK Questions>>

  • लम्बाई का SI(International System of Units) मात्रक क्या है? – मीटर
  • द्रव्यमान का SI मात्रक क्या है? – किलोग्राम
  • समय का SI मात्रक क्या है? – सेकंड
  • कार्य का SI मात्रक क्या है? – जूल
  • ऊर्जा का SI मात्रक क्या है? – जूल
  • विद्युत् धारा का SI मात्रक क्या है? – ऐम्पियर
  • ताप का SI मात्रक क्या है? – कैल्विन
  • तीव्रता का SI मात्रक क्या है? – केण्डिला
  • बल का SI मात्रक क्या है? – न्यूटन
  • कोण का SI मात्रक क्या है? – रेडियन

  • त्वरण का SI मात्रक क्या है? – मीटर/से2
  • वेग का SI मात्रक क्या है? – मी/से
  • कोणीय वेग का SI मात्रक क्या है? – रेडियन/से
  • आवृत्ति का SI मात्रक क्या है? – हर्ट्ज़
  • संवेग का SI मात्रक क्या है? – किग्रा-मी/से
  • आवेग का SI मात्रक क्या है? – न्यूटन-से
  • पृष्ठ तनाव का SI मात्रक क्या है? – न्यूटन/मी
  • विद्युत् आवेश का SI मात्रक क्या है? – कूलॉम
  • विभवांतर का SI मात्रक क्या है? – वोल्ट
  • विद्युत् प्रतिरोध का SI मात्रक क्या है? – ओम

  • विद्युत् धारिता का SI मात्रक क्या है? – फैराडे
  • दाब का SI मात्रक क्या है? – पास्कल
  • शक्ति का SI मात्रक क्या है? – वाट
  • क्षेत्रफल का SI मात्रक क्या है? – वर्ग मीटर
  • आयतन का SI मात्रक क्या है? – घन मीटर
  • चाल का SI मात्रक क्या है? – मी/से
  • चुम्बकीय-फ्लक्स का SI मात्रक क्या है? – वेबर
  • ज्योति फ्लक्स का SI मात्रक क्या है? – ल्यूमेन
  • प्रदीप्ति घनत्व का SI मात्रक क्या है? – लक्स
  • प्रकाश तरंगदैर्ध्य का SI मात्रक क्या है? – एंगस्ट्रॉम
  • इन्द्रधनुष का निर्माण कैसे होता है? – अपवर्तन तथा प्रकाश के पूर्ण आन्तरिक परावर्तन से
  • 1.5 मीटर लम्बे व्यक्ति को अपना पूर्ण प्रतिबिम्ब देखने के लिए आवश्यक दर्पण की न्यूनतम लम्बाई कितनी होगी? – 0.75 मीटर
  • दूर की वस्तुओं का निरीक्षण करने के लिए किस प्रकाशिक यंत्र का उपयोग किया जाता है? – दूरदर्शी
  • निकट दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्में में किस लेन्स का प्रयोग किया जाता है? – अवतल लेन्स
  • तड़ित चालक बनाए जाते हैं – ताँबे के
  • बिजली के बल्ब का फिलामेन्ट किस तत्त्व का बना होता है? – टंग्स्टन
  • कौनसा पदार्थ विद्युत का सबसे अच्छा चालक है? – चाँदी
  • फ्यूज तार की विशेषता होती है – उच्च प्रतिरोध तथा निम्न गलनांक
  • बिजली के फ्यूज का तार किससे बना होता है? – टिन और सीसे की मिश्र धातु से
  • एक कार बैटरी में प्रयुक्त विद्युत् अपघटय होता है – सल्फ्यूरिक अम्ल
  • लेसर किरणें कितने रंग की होती है? – केवल एक रंग की
  • सौर-सेल किससे बनाए जाते हैं? – सिलिकॉन और गैलियम से
  • सूक्ष्म समय अंतरालों को सही-सही मापने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है? – परमाणु घड़ियाँ
  • स्वतः चालित गाड़ियों के ब्रेक में किस प्रकार की व्यवस्था होती है? – हाइड्रोलिक
  • वायुमण्डलीय सापेक्षिक आर्द्रता किसमें मापी जाती है? – हाइग्रोमीटर
  • दूध की शुद्धता की पुष्टि किस यंत्र द्वारा की जाती है? – लैक्टोमीटर
  • माइक्रोफोन का आविष्कार किसने किया था? – ग्राह्म बेल
  • ब्लैक होल सिद्धान्त की खोज किसके द्वारा की गई? – एस चन्द्रशेखर
  • बैलिस्टिक मिसाइल का जनक कौन है? – वर्नर वॉन ब्रीन
  • डायनमो में ऊर्जा रूपान्तरण कैसे होते हैं? – यान्त्रिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में बदलते हैं

रसायन विज्ञान(Chemistry) GK Questions>>

  • चक्रन क्वान्टम संख्या के कितने मान संभव है? – 2
  • निम्नलिखित में से किस तत्व की परमाणुकता एक होती है? (a) गंधक (सल्फर) (b) ऑक्सीजन (c) क्लोरीन (d) आर्गन उत्तर – आर्गन
  • 52g He में मोलों की संख्या है – 13
  • किसी तत्व की द्रव्यमान संख्या किससे संदर्भित की जाती है? – प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या
  • रसायन शास्त्र में, कौन सी वस्तु है जिसे छोटे सरल रासायनिक वस्तुओं में विभाजित नहीं किया जा सकता है तथा वह एक प्रकार के अनुक्रमों से बनी होती है? – तत्व
  • किसी परमाणु की नाभिक में उपस्थित कण है – प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन
  • द्विधनात्मक जिंक आयन जिसका द्रव्यमान संख्या 70 है, में न्यूट्रॉन की संख्या कितने है? – 40
  • नाभिक की खोज रदरफोर्ड ने किन कणों की सहायता से की? – a-कण
  • फोटो इलेक्ट्रॉन निकलते हैं जब – उपयुक्त आवृत्ति के प्रकाश द्वारा जिंक प्लेट को विकिरण देते हैं
  • निम्नलिखित में से किसका उपयोग विस्फोटक के रूप में किया जाता है? (a) नाइट्रोग्लिसरीन (b) ग्रेफाइट (c) मरक्युरिक ऑक्साइड (d) फॉस्फोरस ट्राइक्लोराइड उत्तर – नाइट्रोग्लिसरीन
  • सूर्य के द्वारा विकरित ऊर्जा का कारण क्या है? – नाभिकीय संलयन
  • परमाणु के केन्द्रक के चारों और वृत्ताकार पथ में इलेक्टॉन बिना ऊर्जा खोए घूमते हैं। यह किस वैज्ञानिक के द्वारा बताया गया? – बोहर
  • बोहर की परिकल्पना के अनुसार, स्थिर कक्षक का कोणीय संवेग होता है – nh/2π
  • जे चैडविक ने एक उपपरमाणविक कण का अविष्कार किया। उस कण की विशेषताएँ क्या है? – इसमें सार्थक द्रव्यमान है तथा कोई आवेश नहीं है।
  • अल्फ़ा और बीटा किरणों की खोज किसने की? – रदरफोर्ड
  • B-किरणें किससे बनी होती है? – ऋण आवेशित कणों से
  • रेडियोधर्मिता की खोज किसने की? – हेनरी बेक्कुरल
  • रदरफोर्ड के अल्फा (α) कण प्रकीर्णन प्रयोग के परिणाम स्वरूप किसकी खोज की गयी? – परमाणु में नाभिक की
  • छोटे से छोटे कण जो रासायनिक क्रिया में भाग लेता है वह है – परमाणु
  • _____ में बाह्यतम कक्षा पूरी तरह से भरी होती है। – जीनॉन
  • जिन उप परमाणु कणों में सामान्य उप परमाणु कणों से विपरीत गुण होते हैं उन्हें किस नाम से जाना जाता है? – प्रतिकण
  • रदरफोर्ड प्रयोग में, अल्फ़ा कणों को एक पतली _____ पर डाला गया था। – सोने की पन्नी
  • रदरफोर्ड परमाणु मॉडल _____ का वर्णन नहीं करता है। – परमाणु के स्थायित्व
  • एक इलेक्ट्रॉन क्या है? – नेट आवेश के साथ एक उप-परमाणविक कण जो ऋणात्मक है।
  • बोर के एटम के मॉडल की अभिधारणा के अनुसार क्या होता है जब एक इलेक्ट्रॉन ऊर्जा के फोटोन को अवशोषित करता है? – यह अगले बाहरी कक्षा में जाता है।
  • एक कोष में मौजूद इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या किस सूत्र द्वारा ज्ञात की जाती है? – 2n2
  • सर्वाधिक स्थिर या अक्रिय परमाणुओं के बाह्य कोष में इलेक्ट्रनों की संख्या कितनी होती है? – 8
  • पहले आवर्त में दोनों तत्वों के _____ में संयोजी इलेक्ट्रान होते हैं। – K कोष
  • जिस परमाणु की बाह्य कक्षा में इलेक्ट्रनों की संख्या पूर्ण होती है, उसकी संयोजकता _____ होती है। – शून्य
  • किसी तत्व का इलेक्टॉनिक विन्यास 2, 8, 5 है, तो इसकी प्रोटॉनों की संख्या कितनी होगी? – 5
  • एक तत्व के समस्थानिक की द्रव्यमान संख्या 298 है। यदि इसके नाभिक में 188 न्यूट्रॉन हैं, तो इसकी परमाणु संख्या क्या है? – 110
  • एल्युमिनियम परमाणु में इलेक्ट्रॉनों का सही वितरण क्या है? – 2, 8, 3
  • किसी परमाणु के नाभिक में मौजूद प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की कुल संख्या को _____ के रूप में जाना जाता है। – द्रव्यमान संख्या
  • इलेक्टॉनिक विन्यास 2, 6 वाले तत्व कौनसा है? – ऑक्सीजन
  • एक परमाणु में न्यूट्रॉनों की संख्या किसके बराबर होती है? – द्रव्यमान संख्या – परमाणुओं की संख्या
  • किसी तत्व का परमाणु क्रमांक, नाभिक में मौजूद _____ की संख्या के बराबर होता है। – प्रोटॉनों
  • कार्बन परमाणु के बारे में 6C12 से क्या निष्कर्ष निकला जा सकता है? – इसमें 6 न्यूट्रॉन और 6 प्रोटॉन है
  • 9F19 में मजूद प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रॉनों की संख्या कितनी है? – 9 प्रोटॉन, 9 इलेक्ट्रॉन और 10 न्यूट्रॉन
  • समान द्रव्यमान संख्या लेकिन विभिन्न परमाणु क्रमांक वाले परमाणुओं को _____ के रूप में जाना जाता है। – आइसोबार
  • आइसोबार या समस्थानिक क्या हैं? – एक तत्व के परमाणु जिनमें समान प्रोटॉन संख्या है, लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न है।
  • जिस तापमान पर किसी गैस का आयतन शून्य हो जाता है उसको क्या कहते है? – परम शून्य तापमान
  • प्राकृतिक क्लोरीन के दो समस्थानिक है, 17Cl35 का 75% और 17Cl37 का 25% क्लोरीन का औसत परमाणु द्रव्यमान क्या है? – 35.5
  • _____ इलेक्ट्रॉनों की समान संख्या वाले परमाणु/अणु/आयन होते हैं। – आइसोइलेक्ट्रॉनिक
  • एक आइडियल गैस का 4 ग्राम, 54.6K एवं 2 एटमोस्फरिक दबाव पर 5.6m3 का परिणाम प्राप्त करता है। उसका आण्विक भार कितना होगा? – 16
  • बेंजीन में σ और π आबंध की संख्या कितनी होती है? – 12 और 3
  • वह रासायनिक बन्ध कौनसा है, जिसमें परमाणुओं के संयोजन से अणुओं का निर्माण होता है? – विद्युत् स्थैतिक बल
  • परमाणु बलों के सिद्धांत की खोज किसने की? – हिदेकी युकावा
  • परमाणुओं से प्राप्त ऊर्जा को _____ कहते है। – नाभिकीय ऊर्जा
  • कार्बन डाइऑक्साइड में कार्बन की संयोजकता कितनी होती है? – 4
  • रेडियम किस खनिज से प्राप्त होता है? – पिंचब्लेंड

जीवविज्ञान (Biology) GK Questions>>

  • विटीकल्चर किसके लिए जाना जाता है? – अंगूर उत्पादन के लिए
  • मधुमक्खी पालन का वैज्ञानिक नाम क्या है? – एपीकल्चर
  • रेशम पालन का वैज्ञानिक नाम क्या है? – सेरीकल्चर
  • परिस्थिति विज्ञान इकोलॉजी का किससे संबंध है? – शरीर संरचना और वातावरण
  • जीवित चीजों पर मृदा के प्रभाव का अध्ययन, मृदा विज्ञान किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है? – एडाफोलॉजी
  • _____ लिखित दस्तावेज है जो एक मानव विज्ञानी संस्कृति का चित्रण दर्शाते अनुसंधान से तैयार करता है? – एथनोग्राफी
  • मार्फोलॉजी क्या है? – जीव की आकृति, उसकी संरचना और विशिष्ट संरचनात्मक गुणों का अध्ययन
  • विज्ञान की एक शाखा जो जीवन या पृथ्वी से परे मौजूद जीवन की संभावनाओं से संबंधित है उसे क्या कहते हैं? – एक्सोबायोलॉजी
  • निषेचन, विकास विभाजन और विभिन्नता के अध्ययन को किस नाम से जाना जाता है? – भ्रूणविज्ञान
  • चिकित्सा विज्ञान की कौनसी प्रशाखा यकृत के उपचार और अध्ययन से संबंधित है? – हेप्टोलॉजी
  • _____ तत्वों और मानव जैसी प्रजातियों जैसे कि बंदर, वानर, वनमानुष आदि के व्यवहार का अध्ययन है। – प्राइमोटोलॉजी
  • पौधों में बीमारियों का अध्ययन और वह तरीका जिससे पौधे विरोध करते है, या संक्रमण से सामना करते है, उसे क्या कहलाता है? – फाइटोपैथोलॉजी
  • जीवों के वर्गीकरण से संबंधित जीव विज्ञान की शाखा को क्या कहते है? – वर्गीकरण विज्ञान
  • जंतुविज्ञान की किस शाखा का मानव जाति के समाजशास्त्र के अध्ययन से गहरा सम्बन्ध है? – एन्थ्रोपोलॉजी
  • शरीर विज्ञान एवं चिकित्सा की वह कौनसी शाखा है, जो पुरुषों के विशिष्ट रोगों एवं स्थितियों से संबंधित है? – एंड्रोलॉजी
  • प्राचीन काल के जानवरों, पौधों एवं अन्य जीवों के संरक्षित अवशेषों या चिह्नों के अध्ययन के विज्ञान को क्या कहलाता है? – जीवाश्म विज्ञान (पैलिओटोलॉजी)
  • बायोसिस्टमैटिक्स का उद्देश्य क्या है? – अध्ययन के सभी क्षेत्रों से विभिन्न समग्रता पर उनके विकासवादी इतिहास और उनके फाइलोजेनी की स्थापना के आधार पर जीवों का वर्गीकरण
  • शैवालों के अध्ययन से जुड़ी वनस्पति शाखा का नाम क्या है? – फाइकॉलॉजी
  • माइकोलॉजी _____ के अध्ययन से संबंधित है। – कवक
  • विभिन्न प्रकार के उत्तकों के अध्ययन को क्या कहा जाता है? – उत्तक विज्ञान
  • चट्टानों के अध्ययन को _____ कहा जाता है? – पेट्रोलॉजी
  • ऐरेनियोलॉजी किसका अध्ययन है? – मकड़ों का
  • _____ बागवानी की एक शाखा है क्यूंकि यह फसल की कटाई के समय से फूलों और सजावटी फसलों की खेती से संबंधित है? – फ्लोरीकल्चर
  • फफूंद या कवक के अध्ययन को क्या कहते हैं? – कवक विज्ञान
  • _____ का संबंध वनवर्धन (सिल्वीकल्चर) के साथ है? – जंगली फसलें
  • पक्षियों द्वारा की जाने वाली परागण की प्रक्रिया को _____ के नाम से भी जाना जाता है। – ओर्निथोफिली
  • पक्षियों के वैज्ञानिक अध्ययन को क्या कहते है? – ऑर्निथॉलॉजी
  • वृक्ष संवर्धन किसका अध्ययन है? – वृक्षों व् वनस्पति की खेती
  • विभिन्न संस्कृतियों के वैज्ञानिक विवरण के तुलनात्मक अध्ययन को क्या कहते हैं? – इथानोलॉजी
  • जेरोन्टोलॉजी किसके अध्ययन से संबंधित है? – वृद्ध
  • फूलों के अध्ययन को क्या कहते हैं? – एन्थोलॉजी
  • वर्मीकल्चर में कौनसा वर्म प्रयुक्त होता है? – अर्थ वर्म
  • कीट-संवर्धन क्या है? – कीटों की वृद्धि करने का विज्ञान
  • सब्जी के लिए काम आने वाले पौधों के अध्ययन को क्या कहते हैं? – ओलेरीकल्चर
  • कीटों के वैज्ञानिक अध्ययन को क्या कहते हैं? – एंटोमोलॉजी
  • पैडोलॉजी किस वैज्ञानिक अध्ययन से संबंधित है? – मिट्टी
  • जैविक जगत में होने वाले कार्य, गुण व पद्धति के अध्ययन के इस ज्ञान को मशीनी जगत में उपयोग करने को क्या कहते हैं? – बायोनिक्स
  • बायोलॉजी के जन्मदाता के रूप में कौन जाते है? – अरस्तू
  • पेनिसिलीन के जैव प्रतिरोधी गुणधर्मों की खोज किसने की थी? – अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
  • टीका (वैक्सीनेशन) का आविष्कार किसने किया था? – एडवर्ड जेनर
  • विज्ञान जिसमें पशु/मानव शारीरिक संरचना को विच्छेदन द्वारा सीखा जाता है वह है – एनाटॉमी
  • पेनिसिलीन की खोज किसने की? – अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
  • चेचक के लिए टीका किसने प्रदान किया था? – एडवर्ड जेनर
  • पहला वनस्पति विज्ञानी किसे माना जाता है? – थियफ्रेस्टस
  • सर जगदीश चन्द्र बोस द्वारा पौधों में वृद्धि को मापने हेतु निर्मित उपकरण का नाम क्या है? – क्रेस्कोग्राफ
  • इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की खोज किसने की थी? – नॉल तथा रस्का ने
  • यदि कोई युग्मक किसी दैहिक कोशिका से बिना विभाजन के बनता है तो उस प्रक्रिया को क्या कहते है? – एपोस्पोरी
  • कोशिका में जैविक क्रियाओं के लिए ऊर्जा कहाँ से प्राप्त की जाती है? – ATP से
  • लिंग गुणसूत्रों के कौनसे संयोजन का परिणाम नर संतति होता है? – XY
  • उस कोशिकांग का नाम क्या है जिसमें प्रकाश-संश्लेषण होता है? – क्लोरोप्लास्ट
  • बायोप्सी क्या है? – जीवित शरीर से काटे उत्तकों की जांच
  • कोशिकांग जो प्रोटीन संश्लेषण में शामिल होता है उसे क्या कहते है? – राइबोसोम्स
  • मानव कोशिका में कौनसे क्रोमोसोम होते है? – 46-क्रोमोसोम
  • राइबोसोम्स क्या होते है? – RNA
  • कोशिका का शक्ति गृह किसको कहते है? – माइटोकोन्ड्रिया

Leave a Comment